आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

एक शब्द में पूरी दुनिया

                
                                                         
                            लिखने का मन करता है कि
                                                                 
                            
एक शब्द में पुरी दुनिया लिखूँ
आंख बंद कर किया कल्पना
"माँ" के सिवा और क्या लिखूँ!

ममता की मूरत, समता- सूरत
दया- करूणा की रीत का संगम
सांसों से स्नेह- सुरभि का वितरण
त्याग- तप का दरिया लिखूँ!

अपनी लहू के सूक्ष्म अंश से
अपनी ही कोंख के अंदर
नवजीवन का सृजन करती
ईश्वर लिखूँ या विधाता लिखूँ!

धरती ,गगन ,चांद और तारे
जल ,अग्नि ,हवाएँ, दिशाएं
सबके सब इक आंचल में हैं
इससे ज्यादा अब क्या लिखूँ!

अपनी अंश की स्याही से जिसने
मुझमें सभी ज्ञानेंद्रियाँ लिखी
मेरा सारा जीवन लिख दिया
उस "माँ" पर अब मैं क्या लिखूँ!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर