लोग कहते हैं,
जिंदगी जियो तो गुलाब की तरह,
जो खुद टूटकर दो दिलों को जोड़ देता है।
मेरे ख्याल से लोगो को ये समझना चाहिए, की जो खुद टूट गया है, वो किसी का दिल कैसे जोड़ देगा।
मुझे लगता है, गुलाब का सबसे बड़ा रिश्ता दोस्ती का होता है, जो वह दर्द सहने के बाद कांटो से करता है, और लोग उसे तोड़ उनकी दोस्ती ही खत्म कर देते हैं,
उन्हे समझना चाहिए की वो किसी की दोस्ती तोड़कर किसी का दिल नही जोड़ सकते ।
"कांटो के बीच में मुस्कराना कोई छोटी बात नही है, क्योंकि जो दर्द में मुस्कुरा उठता है, वही दुनिया की सबसे अच्छी मुस्कुराहट होती है।"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X