दीक्षा का ज्ञान का
संस्थान है बनारस
श्रद्धा का आस्था का
विधान है बनारस
गंगस्नान का दान का
स्थान है बनारस
कष्ट का दुविधा का
निदान है बनारस
लोक का परलोक का
उत्थान है बनारस
भक्ति का मुक्ति का
बखान है बनारस।
-मं शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X