आँधियों में शमा को जलाया नहीं
साथ अपनों के पल तो बिताया नहीं
आशियानों को तोहमत लगाते हो और
इन मकानों को घर तो बनाया नहीं
घर के मंदिर में सिर को झुकाया नहीं
झुकती शाखों को छत तो बनाया नहीं
बिरवानों की सोहबत में जाते हो और
घर के आँगन में बरगद लगाया नहीं
-मंजू
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X