आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उसका स्वाभिमान

                
                                                         
                            उसका स्वाभिमान दहाड़े मार कर रोता रहा,
                                                                 
                            
वो हँसता रहा महफिल मे खिलखिला कर,
आँखों से बर्दाश्त नही हुआ,
तो आँसू छलकाने लगीं,
पौंछने लगा वह छलकते आँसू छुपछुपा कर,
बेखबर नही मजबूर था हालात के हाथों,
रौंद कर अपने पैरों तले अपना स्वाभिमान,
ना चाहते हुए भी शामिल हो गया,
वो फिर एक बार इस महफिल मे,
जब तक रहा दर्द भी शर्माता रहा,
दूर से ही उसे निहारता रहा,
सुना कोई कह रहा था,
बड़ा ही बेगैरत है यह इंसान,
होश मे था फिर भी लड़खड़ा गया,
हालातों के हत्थे चढ़ गया,
महफिल मे तमाशा बन गया,
कोई समझ ना सका,
उसका स्वाभिमान दहाड़े मार कर रोता रहा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर