स्वयं की बुद्धि से लाचार,
कोई नही, करता प्रतिकार,
अहं की व्याधि से, है सब ग्रषित,
फुले फले, ये नवाचार,
संवेदन शून्य हुआ हर, हृदय,
रक्त संबंध मे आयी, विकार,
क्लेश, क्रोध मे स्वाहा हो गए,
जाने कितने ही, परिवार,
प्रेम, स्नेह कोई मोल न लेता,
अप्रिय है, सबको ये व्यापार,
विषय, भोग की लिप्सा, हावी,
मानव का करता, संहार,
दुर्गम जीवन पथ होय जाए,
पग पग पर, बैठा कदाचार,
कहे, कवि, सुन संत की वाणी,
नानक दुखिया सब, संसार।
-मृदुल मनीष
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X