आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कविता

                
                                                         
                            कभी-कभी लगता है कि क्यों कोई लिखे
                                                                 
                            
पर लिखे पर बस किसी का क्या कोई चले

जिंदगी जितनी व्यावहारिक हुई
कविताएं जिंदगी से मानो रुखसत हो गई

आंकड़े लिखने और गिनने में जिंदगी खप गई
अब भावनाओं को चढ़ना - उतरना,
घटना-बढ़ना थम सा गया

पर अचानक, गाहे-बगाहे, यादों का धुंध
आंख तर कर ही जाता है, लम्हों में लौटकर

न लौटने वाले को, यादों की रस्सी खींच लाती है
बीते हुए लम्हों की यादें,
लबों पर मुस्कान आंखों में पानी ला ही देता है

और फिर भावनाएं कविता बन उभर आती हैं जहन में
जैसे मशीन होती जिंदगी में कोई एहसास
आदमी को आदमियत सिखा सी जाती है
-मनीष 'मनु'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर