आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शुरुआत तो कर

                
                                                         
                            शुरुआत तो कर, लिखना शुरु तो कर,
                                                                 
                            
कविता, कहानी, लेख आदि
लिखना शुरू तो कर |
माना तेरी कविताओं में 
नहीं होगा अनुप्रास अलंकार।
माना तेरी कहानियों में 
नहीं होंगे ज्यादा पात्र।
परंतु शुरुआत तो कर तू,
कलम काग़ज़ उठा तू,
सोच की गहराई में डूब जा तू,
जहां कोई न पहुंचा ,
वहां पहुंच तू,
पर पहले शुरुआत तो कर तू।
मुक्त छंद से शुरू कर तू,
लय अपने आप बन जायेगा।
इस कविता में है वीर रस,
तेरी कविता में होगा,
कौन सा रस,बता तू?
पर पहले........
शुरुआत तो कर तू ! 


- मनस्वी राज 


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर