आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शिक्षा है अनमोल रतन

                
                                                         
                            शिक्षा है अनमोल रतन,
                                                                 
                            
हीरा मोती सोना चांदी
से भी बेस कीमती धन,
पढ़ो लगाकर पूरा मन।

जगमग हो जाता जीवन,
शिक्षा है सुकून शांति का उपवन।

शीश नवा कर कर लो पढ़ाई,
यही है सबसे बड़ी कमाई
होगी सारे जगत में बड़ाई,
फैलेगी विश्व में अच्छाई।

माता पिता का उच्च हाेगा सर,
मन में उठेगी ख़ुशी की लहर
पढ़ो ध्यान लगाकर,
समय बर्बाद किए बगैर।

बदलेंगे हालात सब मुश्किल आसान होगी,
तुम्हारे सपनों की खूबसूरत आगाज होगी
तुम्हारे सर पर सफ़लता की ताज होगी,
संग चाहे कोई हो न हो विद्या साथ होगी।

शिक्षा है अनमोल रतन,
हो जाओ इसमें मगन।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर