नारी तुम नारायणी हो
जीवनदायिनी हो
कल्याणकारिणी हो
दुर्गा सरस्वती शक्ति
जगदम्बे भवानी
नारी तुम नारायणी हो
सृष्टि की संपूर्ण ताकत नारी
तुम विश्व विजेता हो
तुम कमजोर नहीं
चलेगा किसी का जोर नहीं
कुचली जाओ वह दौड़ नहीं
नारी तुम विश्वसनीय हो छल नहीं
नारी तुम श्रद्धा हो
पवित्रता हो
जगत जननी हो
संचालिका हो
रहना कभी मौन नहीं
नारी तुम शक्ति हो
होना कभी कमजोर नहीं
- ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X