किताबों में ऐसी दिल लगी है
लगता है मेरे दिल को किताबों ने ले रखी है
अब आंखें चैन से कहां सोती है
मेरे नींदों को किताबों ने लूटी है
अब यही दिल को सुकून देती है
लगता है यही मेरे खुशियों की कुंजी है
कुछ और मन को भाता नहीं
लगता है यही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है
फिजाओं में ये बात गूंजी है
अब मुझे कुछ नहीं सुझती है
किताबों में ऐसी दिल लगी है
लगता है मेरे दिल को किताबों ने ले रखी है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X