खुद का होने का एहसास करना
आत्मा को उतेजना से भरना
ईश्वर को खुद से जोड़ना
बस,खुद पर विश्वास करना
अपने किरदार को बेदाग रखना
दूसरे के गम को अपना समझना
शिक्षा से कभी दूर न होना
जी जान लगाकर पढ़ना
बुराइयों से तालुक न रखना
ज्ञान को गरिमा का स्रोत मानना
आलस्य का सदा त्याग करना
नित नित आगे ही आगे बढ़ना
अपनी कामयाबी पर न अकड़ना
ज्ञान का अभिमान न करना
शिक्षा को प्रथम स्थान देना
सुकून शांति से जीवन जीना
कोई तुमको ठेस पहुंचाए
इसका कभी मौका न देना
सारे फैसले अपने दम पर
सोच सझकर ही लेना
विधा का साथ ख़ुद का विश्वास
यहीं है जीवन अद्भुत प्रकाश
जहां होगी विद्या का वास
वहां न होगी कभी विनाश
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X