आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जब धरा पर

                
                                                         
                            दिवाकर निशा को चीरते हुए
                                                                 
                            
जब धरा पर प्रकाश बिखरते हैं
जन-जन के जीवन में पुनः हर्ष उल्लास भरते हैं
मन की बगिया में फूल खुशी के खिलते हैं
जब लालिमा लिए सर्वत्र उजाले करते हैं
दिल का आलम पल में यूं बदलते हैं
जैसे सूने मन के आंगन में राग कोई बजते हैं
धरा के तिमिर पल में यूं छटते हैं
तेज रोशनी से जगमग उजियारे होते हैं
दिवाकर दिल के घने अंधेरे को जब हरते हैं
अद्भुत मन में प्रकाश उज्ज्वलित होते हैं।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर