तेरी यादे रहती है शामों पहर
तेरे इंतजार में कटता है सफर
मुझे क्या हुआ है बता ये सनम
तेरी यादों में चलता है कलम
लगता नहीं है तेरे बिन मेरा मन
हुआ है मुझ पर कविता तेरे प्यार का असर
कैसे होगा बसर बता ये सनम
तेरी बातों में खोए रहते हैं हम
अब नहीं कोई मुझे गम
खिला रहता है मन का चमन
कोई नहीं है अब दिल को भ्रम
तू ही है मेरे चैनो अमन
खुश रहने की सबसे बड़ी वजह
चलती है तेरे दम पर दिल की धड़कन
धन्य धन्य हो गया मेरा जीवन
तू है खूबसूरत और पावन
कहता है मेरा मन सुन ले सनम
बहुत प्यार करते हैं तुझसे हम
- ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X