आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क्यूँ दिल उदास है

                
                                                         
                            क्या हुआ क्यूँ दिल उदास है?
                                                                 
                            
जीने की भी छोड़ी क्यूँ आस है?
दामन पकड़ा है क्यूँ निराश का?
क्यूँ आशा ना प्यास है।

खुशियाँ सभी जीवन में मगर ,
किसी अनजानी खुशी की तलाश है,
दिल में उठा क्यूँ ये दर्द का तूफान है?
क्या हुआ क्यूँ दिल उदास है।

सपने बहुत जीवन में मगर
ये सपना ही क्यूँ खास है?
क्यूँ दिल में उठी कसक,ये सवाल है?
क्या हुआ क्यूँ दिल उदास है।

अपने तो हैं सभी मगर,
दुनिया की भीड़ से अलग,
क्यूँ किसी दूसरे की आस है?
क्या हुआ क्यूँ दिल उदास है।

ये खुशी और ये सपना,
पूरा नही हुआ अगर,
मरने तक भी रहेगी,
जिसकी मुझे तलाश है।
क्या हुआ क्यूँ दिल उदास है
क्यूँ आशा ना प्यास है।

- ममता खुराना
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर