आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मीठी सी गुदगुदी

                
                                                         
                            जब से तुम आए हो मेरी दुनिया में
                                                                 
                            
सुध बुध सी खोने लगी है
तुम्हारे आने के ख्याल से ही
मीठी मीठी गुदगुदी सी होने लगी है
हिलोरें उठती है दिल में जब तुम्हें सोचती हूं
तेरी प्यारी भोली सी सूरत मन से निहारती हूं
कितना खुशनुमा होगा वह पल
जब तुम इस जहां में आओगे
मेरे सुने सुने से आंगन को तुम महकाओगे
गूंजेगी तेरी किलकारी जब मेरी बाहों में
सारी बहार छा जाएगी मेरे आंचल में
सोचकर ही गुदगुदी होती है मां बन जाने से
मेरी जीवन में पूर्णता आएगी तेरे आने से।
दिन-ब-दिन तेरे आने की आहट जोहती हूं
तुझसे ही पूरे होंगे मेरे सारे ख्वाब जो मैं संजोती हूं
डूबती हूं उन लम्हों में गुदगुदी सी होती है
तेरे आने से जीवन कितना सुनहरा होगा
मेरे हर पल हर क्षण पर सिर्फ और सिर्फ तेरा पहरा होगा
जीवन की ममता तुझ पर लुटाऊंगी
आंचल का सारा प्यार तुझ पर बरसाऊंगी।

ममता कनौजिया
कानपुर उत्तर प्रदेश
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर