कितने सुंदर प्यारे फूल
बागों में खिलते प्यारे फूल,
लाल,गुलाबी,नीले,पीले
कई रंग के सारे फूल।
फूलो से रंगोली बनाते
रंगो में काम आते फूल,
फूलो की माला बनाते
देवों को हम चढ़ाते फूल।
गुलाब,डहेलिया,गेंदा,गुड़हल
घर-आंगन महकाते फूल,
बसंत का मौसम जब भी आता
डाल-डाल पर खिलते फूल।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X