वन्देमातरम गायेंगे
हिन्दी को राजभाषा नहीं बनायेंगे,
सत्ता पूरी चाहेंगे
भाषा ब्रितानी चलायेंगे।
रुक-रुककर दल बदलेंगे
वन्देमातरम गायेंगे,
शिक्षा की बात बतायेंगे
परीक्षा नहीं दे पायेंगे,
इसे बचाओ,उसे बचाओ
कुल्हाड़ी लेकर आयेंगे,
फिर पूरा वन्देमातरम गायेंगे।
- महेश रौतेला
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X