आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरी योग्यता-अयोग्यता पर चुप हो

                
                                                         
                            अब नहीं मिलोगी
                                                                 
                            
घर पर,घर की गूँज में,
नहीं मिलोगी
श्मशान की आग में।
शरीर जल चुका है
तो राख में भी नहीं मिलोगी,
जो अस्थियां विसर्जित हुयीं
उन अस्थियों में नहीं रहोगी।
जितनी दूर ढूंढूंगा
वहाँ भी नहीं पाऊँगा,
जब तक रहूँगा
मन से चिपका पाऊँगा।
संदर्भ में बार-बार आ
घर को पकड़ लोगी,
मेरी योग्यता-अयोग्यता पर चुप हो
विषयांतर कर दोगी।
जब तक रहूँगा
टँगी मिलोगी चुपचाप
सपनों के पेड़ पर,
लौटना मुझे भी है
सब सुख-दुख पीछे छोड़कर।
- महेश रौतेला
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर