जब नदी में पानी नहीं होगा
मैं तैरने जाऊँगा,
सोचकर कि पानी आयेगा।
जब जंगल में वृक्ष नहीं होंगे
मैं जंगल जाऊँगा,
सोचकर कि पेड़ उग आयेंगे।
जब आसमान में बादल नहीं होंगे
मैं आसमान को देखूँगा,
सोचकर कि बादल घिर आयेंगे।
-महेश रौतेला
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X