आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जल मग्न आशियाना

                
                                                         
                            भर गए ताल- तलैया,जगह नहीं कोई खाली।
                                                                 
                            
गिर गए दरखत सारे, रही नहीं कोई डाली।

जल-मग्न हो गए जन-जीव या पलायन हो गए।
कुपित हो गए इंद् या नारायण हो गए।

टुटा रह गया द्वार शेष दिख रही सूरज की आभा।
सुबह -शाम सम भाव,चाहे काशी या काबा।

नदी- नाले के तट पर बनाया घर जो अपना।
है चंद दिनों का सुख,एक दिन टूटता है सपना।

उनको मिलता था सुकून,वो झोंपड़ी ही महल थी।
सब हो गया सुनसान,कभी चहल-पहल थी।

माना मूर्ख हैं वो जन रोकते पानी का राह।
उन्हें नहीं कोई अधिकार,चाहे हो दुनिया का शाह।

सद्बुद्धि,संबल देना प्रभु, जहां में हैं वो जन।
तू दयालु,दीन कृपालु फिर खुशी से नाचे वो मन।

मुझे तेरी रज़ा में रहना है, कहता रहा महेश।
साधू -संत व मुर्शीद का है यही संदेश।
-महेश तंवर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर