आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बच्चे देश का भविष्य हैं,हमें इनका मान बढ़ाना है।

                
                                                         
                            14 नवंबर सन् 1889 भारत की थी पावन धरा।
                                                                 
                            
मां स्वरूप रानी,पिता मोती जी, घर खुशियों से भरा।

बच्चे चाचा-चाचा कहते थे, इलाहाबाद की बस्ती में।
यहां सब बच्चों के चाचा नेहरू, रहते मौज-मस्ती में।

15 अगस्त सन् 47 जब बने प्रधानमंत्री भारत के।
लगभग 17 साल बागडोर संभाली प्रधानमंत्री भारत के।

9 बार जेल की हवा खाई, भारत की आजादी में।
त्याग और संघर्ष किया, देश की खुशहाली में।

बच्चों से था विशेष लगाव, बच्चों में पहचान थी।
बच्चों के प्रति था प्रेम भाव, सबसे बड़ी शान थी।

इसीलिए जन्मदिन उनका,बाल दिवस कहलाता है।
14 नवंबर का दिन हमें, बच्चों की याद दिलाता है।

बच्चे देश का भविष्य हैं,हमें इनका मान बढ़ाना है।
शिक्षा, संस्कार और प्रेम से,सुंदर भारत बनाना है।

हर बच्चे को मिले शिक्षा और हर बच्चे को सम्मान।
बचपन में खुशियां बनी रहें,यही हमारा हो अरमान।

कलम रहे हर नन्हे हाथों में, हर आंखों में हों सपने।
मेरे देश के उज्ज्वल भविष्य के,हर बच्चे हों अपने।
-महेश तंवर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
31 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर