जब दिल जला
इस दिवाली दीप नहीं,
दिल जला ये दोस्त मेरा।
मौसम ने करवट बदली थी,
पर आंँखों ने ही सब कह दिया।
उन टीम-टीमाते दीपों की रोशनी,
दिल को आज चुभने लगी।
तुम्हें मुबारक हो दिवाली इस बार,
मेरी तो सारी खुशियांँ ही गई।
उससे मांगी थी मैंने,
बस थोड़ी सी ही खुशी।
किस्मत को मंजूर नहीं थी,
हस्ती खेलती यह जिंदगी।
ताउम्र लढ़ता रहा यहांँ,
अपनों की खुशी के लिए,
पर इस दिवाली दीप नहीं,
दिल जला ये दोस्त मेरा।
-महेशकुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X