एक लड़की थी, सयानी-सी,
सुंदर थी, गुणवंती थी;
शायद मैं उसे भा गया था,
वह भी मेरे करीब आना चाहती थी;
पर मैं भीरु था, उससे दूर भागा करता था |
चुपके-चुपके, छिपते-छिपाते,
उसका दीदार किया करता था;
मन ही मन उसे चाहा करता था,
उसके सपनों में खोया करता था;
पर अपने प्रेम का इज़हार
कभी कर नहीं पाता था |
वक्त बीता, बरस गुजर गए,
फिर एक दिन दूरभाष पर संवाद हुआ,
चंद पलों की उस बातचीत में
वह अपने दिल का राज खोल गई,
और मुझे अपने प्रेम से जोड़ गई |
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X