रोज़ टूटकर सीती हूँ,
एक और जीवन जीती हूँ।
गिरकर सँभलती हूँ,
फिर कुछ और निखरती हूँ।
जाने कौन-सी मंज़िल है जिसके लिए,
रोज़ जीतकर बिखरती हूँ।
टुकड़े-टुकड़े हुआ सिर्फ़ शरीर नहीं,
मन, विश्वास, हिम्मत और धैर्य भी।
टूटी दरारों में बची आस भरती हूँ,
रोज़ जीतकर बिखरती हूँ।
देखती हूँ दर्पण में अब मैं,
रोज़ एक नया नक़ाब पहनती हूँ।
बड़ी मेहनत लगी शक्लें तैयार करने में,
अपनी ही छब तो भूल बैठी हूँ।
अब अपनी ही नज़र से दूर होती हूँ,
रोज़ जीतकर बिखरती हूँ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X