कभी धड़ाक से बोलने जैसा
कभी सहम कर ठहर जाने जैसा
कभी बेबुनियाद शर्तो पे जीते रहना
कभी बेखौफ परिंदों सा हो जाना
बस ये जीनव इतना सरल हो जाता,
मन के अंधियारों से खामोशी के सन्नाटों तक
जब विचलित ह्रदय कहीं ना टीक पाता
एक लम्बी सैर पे खुद के पैर पे
संग में डायरी और पानी की बॉटल
फिर कभी ना लौटकर आती
बस ये जीवन इतना सरल हो जाता,
सूनी सड़कों पे कदम रखने जैसा
हॉस्पिटल के बगल से गुजरने जैसा
भीड़ में जोर का धक्का जैसे लगता
फिर संभल-संभल कर चलने जैसा
बस जीवन इतना सरल हो जाता,
नदियों का शोर समुंदर की खामोशी सुनती
बुजुर्गों के संग चाय की चुस्की लेती
रेत से जैसें बालू उड़ जाए
आकाश में जैसें पतंग उछाली जाए
मैं नींद से तड़पडा कर उठती
और ये ख्वाब मुक्कमल हो जाए
बस ये जीवन इतना ही सरल हो जाता।
-माधवी मधु
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X