आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तुम पे बरसेगी मेरी जवानी सुनो..

                
                                                         
                            कैसे हासिल हुए हो हमे इस जन्म
                                                                 
                            
हम तो कह भी ना पाए तुम्हें ऐ सनम
हमने माँगा ही क्या है तुम्हारे सिवा
तेरे बिन ना उठेंगे हमारे कदम
बात सुन तु हमारी, हमारे सनम
तुमसे कहना जो चाहते है तुम ये सुनो
तुम पर मरना क्यों चाहते हैं तुम ये सुनो

जिंदगी की जरूरत तुम्हीं हो सनम
मेरी पहली मोहब्बत तुम्हीं हो सनम

तुम पे गुजरेगी ये जिंदगानी सुनो
तुम पे बरसेगी मेरी जवानी सुनो

मेरी धड़कन भी तुम, मेरी साँसें भी तुम,
मेरी दुनिया की पूरी कहानी सुनो।

तेरी आँखों में डूबे तो निकले नहीं,
तेरे होने से खुद को सम्भाले हुए
मैं अगर ख़्वाब हूँ, तो हक़ीक़त हो तुम,
मेरे जीने की पहली सी चाहत हो तुम।

तेरे संग जो चलूँ तो सफ़र कम लगे,
तेरे बिन मेरी दुनिया भी वीरान है।

तेरी आवाज़ सुनकर सुकूँ आ गया,
तेरी ख़ामोशियों से हम हैरान है

मुझको रखना हमेशा तू अपना सनम,
छोड़ देना ना मेरा कभी ये भरम।

जिस जनम में मिले, बस तुम्हीं से मिलें,
हर जनम में तुम्हीं हो हमारे सनम।

ना कोई शिकवा रहे, ना कोई गिला,
बस रहे तेरी चाहत का ही सिलसिला।

मेरी धड़कन तेरा नाम ले उम्र भर,
मेरी साँसों में तेरा ही हो क़ाफ़िला।

कैसे हासिल हुए हो हमें इस जन्म,
हम तो कह भी ना पाए तुम्हें ऐ सनम।

तुम पे गुज़रेगी ये ज़िंदगानी सुनो,
तुम पे बरसेगी मेरी जवानी सुनो..
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
52 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर