आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सभ्यता का नकाब

                
                                                         
                            "सभ्यता का नकाब"
                                                                 
                            
ऊँचे-ऊँचे चौराहों पर
जो गूँज रहा है शोर,
वे मुस्कुराकर कहते हैं—
"बदल गया है अब दौर!"
मगर गली के कोने में
जो जलता एक चिराग़ है,
उसकी बुझती लौ पर छपा
व्यवस्था का ही दाग़ है।
काग़ज़ के हसीं पन्नों पर
जो दावों की बौछार है,
हक़ीक़त की ज़मीं पर तो
बस रोटी का हाहाकार है!
जिस पसीने की बूँदों से
ये काँच के महल सजाए हैं,
उसी मजदूर ने आज अपने
बच्चे भूखे सुलाए हैं।
मखमली गद्दों पर बैठकर
जो मुफ़लिस का दर्द जताते हैं,
दरअसल वे ही तो चुपके से
उसके हक़ का निवाला खाते हैं!
कुर्सी, धर्म और ज़ात के नाम पर
रोज़ नए क़िस्से सुनाते हैं,
इंसान से इंसान को लड़वाकर
अपनी सियासत चमकाते हैं।
ऐ सोए हुए इंसान!
अब यह तमाशा देखना बंद करो,
झूठी इन लुभावनी बातों पर
यूँ सिर धुनना बंद करो!
उठो अब अपनी ही ताक़त से
हर बंद द्वार को खोलना है,
अन्याय के इस सन्नाटे में
अब सच को चीरकर बोलना है!
जब तक श्रम की हर बूँद का
वाजिब सम्मान न पाएगा,
यह सारा तथाकथित 'विकास'
महज़ एक मज़ाक ही कहलाएगा!
-लक्ष्मीकान्त शर्मा 'रुद्र'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
49 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर