आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शायद अब सच में थक गई हूँ मैं

                
                                                         
                            शायद अब सच में थक गई हूँ मैं
                                                                 
                            

हाँ, थक गई हूँ मैं,
मैंने कब कहा कि मैं नहीं थकी हूँ?
रोज़-रोज़ वही नींद की कशमकश,
शायद अब सच में थक गई हूँ मैं।

हाँ, थक गई हूँ मैं,
मैंने कब कहा कि मैं नहीं थकी हूँ?
रोज़ वही अलार्म की चीख पर उठना,
शायद अब सच में थक गई हूँ मैं।

हाँ, थक गई हूँ मैं,
मैंने कब कहा कि मैं नहीं थकी हूँ?
रोज़ वही झाड़ू, पोछा और बर्तन का सिलसिला,
शायद अब सच में थक गई हूँ मैं।

हाँ, थक गई हूँ मैं,
मैंने कब कहा कि मैं नहीं थकी हूँ?
वही रसोई की भाप, वही चाय के प्याले,
हर दिन सबकी पसंद का ख़्याल रखते-रखते,
शायद अब सच में थक गई हूँ मैं।

हाँ, थक गई हूँ मैं,
मैंने कब कहा कि मैं नहीं थकी हूँ?
सुबह से शाम तक वही काम दोहराना,
एक पल फुर्सत का पाने को तरस जाना,
शायद अब सच में थक गई हूँ मैं।

हाँ, थक गई हूँ मैं,
मैंने कब कहा कि मैं नहीं थकी हूँ?
हर बार मुस्कुरा कर 'सब ठीक है' कह देना,
अपने ही आँसुओं को चुपचाप पी जाना,
शायद अब सच में थक गई हूँ मैं।

हाँ, थक गई हूँ मैं,
मैंने कब कहा कि मैं नहीं थकी हूँ?
इस तेज़ी से बदलती डिजिटल दुनिया से अनजान,
ज़माने की इस दौड़ में, शायद थक गई हूँ मैं।

हाँ, थक गई हूँ मैं,
मैंने कब कहा कि मैं नहीं थकी हूँ?
दिन भर की भाग-दौड़ के बाद जब रात को बिस्तर पर जाती हूँ,
तो सोने के उस एक पल के सुकून को तरस जाती हूँ,
शायद अब सच में थक गई हूँ मैं।

हाँ, थक गई हूँ मैं,
मैंने कब कहा कि मैं नहीं थकी हूँ?
रात की ख़ामोशी में किसी अपनी बाजू का सहारा ढूँढते-ढूँढते,
उस एक आगोश और सुकून की मौजूदगी को तरसते-तरसते,
शायद अब सच में थक गई हूँ मैं।

हाँ, थक गई हूँ मैं,
मैंने कब कहा कि मैं नहीं थकी हूँ?
वही सपने जो कभी पूरे ही नहीं होते,
उन्हीं सपनों को बार-बार सोचते-सोचते,
हर रात वही अधूरे ख़्वाब देखते-देखते,
शायद अब सच में थक गई हूँ मैं।

हाँ, थक गई हूँ मैं,
मैंने कब कहा कि मैं नहीं थकी हूँ?
सपनों को पाने की बार-बार वही ज़िद करते-करते,
हारकर भी फिर से खड़े होने की कोशिश करते-करते,
शायद अब सच में थक गई हूँ मैं।

हाँ, थक गई हूँ मैं,
मैंने कब कहा कि मैं शिकायत नहीं करती?
बस सब कुछ समेटते-समेटते...
शायद अब सच में थक गई हूँ मैं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर