मेरी पहचान थी,
लोग मुझे सब जानते थे,
मेरी फैन-फॉलोइंग
बढ़ चली थी।
मैं कभी कुछ गा लेता था,
कभी बाँगो बजा लेता था,
कविता-पाठ किया
करता था, कभी गीत
गुनगुनाया करता था।
विश्व के विषयों पर
अपना विचार रखता था,
अंग्रेज़ी, हिन्दी और
मैथिली का प्रचार
किया करता था।
उम्र 76 के बावजूद
शीर्षासन सुबह करता हूँ,
कभी-कभी साइकिल पर
स्टंट भी करता रहता हूँ।
लोग अपनी प्रतिक्रियाओं से
मुझे अलंकृत किया
करते थे और मनोबल
बढ़ाया करते थे।
पर कुछ दिनों से
मेरे दोस्त मुझसे कतराने लगे,
विरक्ति की बू आने लगी।
क़रीब के दोस्त ने मुझे
एक दिन पूछने पर बताया —
“तुम अब तुम न रहे,
AI ने तुम्हें बदल दिया।
लक्ष्मण तो 76 का था,
25 का कैसे हो गया?”
अब मुझे ही नहीं,
सबको अनुमान होने लगा —
घर में खाना नहीं बनता है,
सब ऑनलाइन आने लगा।
कविता तुम्हारी है या
AI की, संदेह सबको
होने लगा।
कविता के भाव को
भला हम क्या देखें,
रंग-बिरंगी आकारों से
लखनऊ का भूल-भुलैया
बना दिया।
बात अब समझ में आ गयी,
अपने को सुधारा
और मौलिकता में उतारा।।
-लक्ष्मण झा परिमल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X