हर कामयाब पुरुष के पीछे,
स्त्रियों का हाथ होता है,
किसी बुद्धिजीवी ने हमसे ,
सवाल भी गजब का पूछा है,
क्या कामयाबी बढ़ाने के लिए,
स्त्रियों की संख्या,
बढ़ाई जा सकती है।
आज तक इस सवाल का,
हम जवाब नहीं दे पाए।
समाज में ऐसे ही,
कुतर्क भरे पड़े हैं,
वह अपने आप में सवाल हैं,
जवाब भी आसान नहीं है।
सकारात्मक सोंच रखें,
नकारात्मक विचारों से दूर रहें,
इस जीवन को धर्म में लगाएं,
श्रद्धा भक्ति विश्वास से,
अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर,
एक खुशहाल वातावरण बनाएं।
एक खुशहाल वातावरण बनाएं।।
-कुलदीप शुक्ला
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X