(एक अंश) --
जब सरोवर बीच सरोरूह अठखेलियाँ करता थिरकती तितलियों के सन्ग ,
देखकर गात को,
कोमल पात को,
उससे गुजरती वात को,
जो छू बदन उस कुसुम- कोमल - कांतिरंजित - सुरभिशीला के,
हो गदगद उठा,
काम के हो मद उठा,
लतिका - लता में बँध उठा,
ठग लिया उस कमलिनी के रूप - यौवन - रूप - आकर्षण ने,
छिन्न उसके पत्र अरु मकरंद ने,
सदगंध ने,
भुजबंध ने,
छवि - छंद ने l
इस रूपसी कलि - कुडमला के रंग - अंग,
उपजाते,
उर में तरंग,
मन में उमंग,
बोल - डोल आदि ढंग,
करते विवेक भंग l
साधकर शर- कंज, दृग - कोदंड पर,
निष्णात धनु -धारा ने मेरे चित्त को आहत किया
अनुलेपन हो घाव का यदि
आधराधर के योग से,
संयोग से,
संभोग से,
संभवतः
निस्तेज हो जाए
ये वेदना, उद्वेग, उत्कंठा गरल - सी।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X