आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बारिश और एहसास

                
                                                         
                            बरसात का मौसम,
                                                                 
                            
और रिमझिम होती बारिश..
बड़ी अच्छी लगती है,
मुझे ये बारिश।
बारिश की एक एक बूंँद,
मानों एक नई तमन्ना बन कर;
सामने अा खड़ी हुई हो।

जब बारिश में निकलती हूंँ,
तो लगता है मानों;
हर एक बूंँद...
मुझे पास बुला रही हो।
हर एक बूंँद..
मुझे छूने को उतावली हो।

पता नहीं...
एक अजीब सा रिश्ता है,
इन बूंँदों से।
इनको इतने प्यार से छूती हूंँ,
पर पास ठहरती ही नहीं।
कुछ ही देर में,
पता नहीं कहांँ चली जाती हैं।

क्या ऐसे भी रिश्ते होते हैं..?
क्या कभी वो रिश्ते भी,
इन बूंँदों से मुझसे दूर चले जाएंँगे।
या फिर...
सामने पड़े पानी के तालाब जैसे,
मुझसे अजनबी हो जाएंँगे।

पता नहीं मुझे!
पता है तो सिर्फ इतना
कि मैं इन बूंँदों से,
हमेशा यूंँ ही प्यार करती रहूंँगी।
अपने हिस्से की बारिश का "दीप"
हमेशा इंतज़ार करती रहूंँगी।


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर