आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जीवन की सीख

                
                                                         
                            वक्त चाहे लाख बुरा हो कितना,
                                                                 
                            
हाथ कभी फैलाना नहीं,
देकर मज़बूरी का हवाला,
जख्म हर किसी को दिखाना नहीं,
टूटता है दिल सभी से एक बार,
छोटी सी बातों को दिल से लगाना नहीं,
नहीं हर कोई अपना यहाँ,
राज सबको बताना नहीं,
बेटियों को मर्यादा सिखाने में,
बेटों को तुम भूल जाना नहीं,
पत्थर हृदय के लोग है यहाँ,
मोम-सा दिल बनाना नहीं,
संकटों के बादल में घिरकर,
हिम्मत अपनी हार जाना नहीं,
पूरे करना हर ख्वाब अपने,
चादर से ज्यादा पैर पसारना नहीं।।

- क्षत्रिय दीपिका
 
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।  आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर