आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ग़ज़ल

                
                                                         
                            ज़ख्मो को सहते-सहते आँखों में रेगिस्तान हो गया
                                                                 
                            
मर कर भी शख्स मुझ पर कलंक का निशान हो गया

रूह तक छलनी हो गयी इतनी ठोकर खाई हमने
लहू से लतपथ ये जीवन जैसे कब्रिस्तान हो गया

जो तरस गया प्यार के लफ्ज़ को वो शख्श हूँ मैं
इश्क़ मुझ तक आते-आते कितना बेईमान हो गया

मैंने कहा था ख़ुदा से कोई तो बद्दुआ कुबूल कर
मुझे तड़पाने वाला शख्श, देख तालीबान हो गया

ना रास्तो ने कदर की ना मंजिल ने घूँघट हटाया
नाकामियाबी जैसे मुक़ददर का संविधान हो गया

एक सवाल जो बार-बार परेशान करता है "कृष्णा"
क्या मनहूसियत ही मेरे जीवन का गिरेबान हो गया
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर