खाने वाले सब खा लेते हैं
किसी और के हिस्से का
राशन
खेत-खलिहान
गोदामों में भरे अनाज
सड़क
आवास
बच्चों कि शिक्षा
मरिजों की दवा
गरिब कि आबरु
मंदिर को मिला दान
राहत का सामान
कुछ न मिला तो
अपना गिरेबान।
-कृष्ण कुमार महतो
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X