बचपन गरीबी का नहीं कभी,
आत्मविश्वास सुला पायेगा।
खाली पेट नहीं कभी,
जिज्ञासा को मार पायेगा।
बेंच पीछे की नहीं बताती,
तू कक्षा में प्रथम ना
आ पायेगा।
पैरों की थकावट नहीं कभी,
बादल हौसलों का मिटा
पायेगा।
कठिनाइयों से नहीं कभी,
सफलता का आनंद छिन पायेगा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X