मेरी तमन्ना है कि मेरा बचपन लौट आए
हाँ नामुमकिन है मगर मुमकिन होकर लौट आए।
जवानी के दिन कुछ पीछे हो जाए
बचपन की शरारतें लौट आए।
दोस्तों के साथ घूमना-फिरना लड़ना-झगड़ना
खट्टा-मीठा स्वाद लौट आए।
माँ के हाथ से मार खाना
कभी-कभी उन्हीं हाथों से दुलार पाना
वो सुहाने दिन लौट आए।
हमारी ग़लतियों पर भी कोई टोकता नहीं था
आज ग़लती नहीं करते फिर भी टोकते हैं सब।
आज जी-जान झोंक कर भी मेहनत का फल नहीं मिलता
इससे अच्छा तो बचपन था जो चाहा मिल जाता था।
हमें बचपन से प्यार है
एक बार ही सही बचपन फिर लौट आए।
-किशन खराड़ी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X