दर्द से सुलगता मेरा दिल,
तन्हाई को तकता मेरा दिल।
चोट खा के घायल हुआ,
अपनी बात रखता मेरा दिल।
पीछे मुड़कर कभी देखा नहीं,
अतीत से डरता मेरा दिल।
सब कुछ सह के पत्थर हुआ,
अब ये नहीं टूटता मेरा दिल।
"किशन" की तबीयत जैसी हो,
उसमें ही ढलता मेरा दिल।
-किशन खराड़ी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X