तीन रंग से भरा हुआ है
भारत की शान बढ़ाता है।
हिम शिखर की चोटी पर
जब तिरंगा लहराता है।
रंग प्रतीक जो शौर्य का
त्याग का बलिदान का।
रंग केसरी शीर्ष पर
बहादुरी की शान का।
दूजा श्वेत रंग है इसमें
शांति को दर्शाता है।
सत्यमेव जयते हमको
श्वेत रंग सिखाता है।
रंग तीसरा मिलकर के
ध्वज तिरंगा कहलाता है।
हरा रंग जनह्रदय का
हर्षित मन कर जाता है।
नीला चक्र सुदर्शन मध्य
धर्म का परचम फहराता है।
हिम शिखर की चोटी पर
जब तिरंगा लहराता है।
तीन रंग से भरा हुआ है
भारत की शान बढ़ाता है।
हिम शिखर की चोटी पर
जब तिरंगा लहराता है।
......पारस
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X