आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हम आपके हैं कौन

                
                                                         
                            अगर तुझे लगता है मैं तेरे हुस्न पर फ़िदा हूँ, तो ग़लत लगता है।
                                                                 
                            
हाँ, तू है हुस्नपरी पर मुझे तो तेरा छोटी-छोटी बातों पर रूठ जाना अच्छा लगता है, तेरी तारीफ़ पर तेरा मुस्कुराना,
वो अच्छा लगता है।

कि
तेरे बालों में मोगरे का फूल लगाऊँ,
तेरी कलाइयों में चूड़ियाँ पहनाऊँ,
तेरी पसंद के झुमके पहनाऊँ,
तुझे हद से ज़्यादा सँवारूँ,
तेरे पाँव में पायल पहनाऊँ,
तू कहे तो पैरों में झुक जाऊँ।

तू कहे रही होगी यह सब क्यों?

तेरी आँखों का नूर,
तेरी बातों का सुर,
तेरी वो मीठी-मीठी बातें,
तेरा मुँह बनाना,
तेरा दाँतों में उँगली दबाना
अच्छा लगता है!

हाँ, तेरा हुस्न लाजवाब,
तेरी अदा लाजवाब,
पर हमारा दिल तो तुम्हारी इन दो आँखों
और तुम्हारे इस लहजे में आ गया है।

मन तो करता है तुम्हें रोज़ सँवारूँ,
पर कमबख्त हम आपके हैं कौन!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर