आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गीत धृष्ट छंद

                
                                                         
                            यह अनबूझ पहेली बूझो,क्या जीवनदर्शन हो।
                                                                 
                            
फौजी सरहद से लौटें तो,उनका अभिनंदन हो।।

घर आँगन को छोड़ चलें जब, बहें नयन से जल है।
पर्वत जैसा धैर्य दृढ़ है,उर में उथल-पुथल है।।
मातृभूमि पर शीश चढ़ाए,उनका नित वंदन हो ।
फौजी सरहद से लौटें तो,उनका अभिनंदन हो।।

देशभक्ति की गाथा गाकर ,फौजी का मान करें।
प्राण रहें जब तक तन-मन में,जय-जय का गान करें।।
देश प्रेम का पाठ पढ़ाते, ऐसा ही जीवन हो।
फौजी सरहद से लौटे तो,उनका अभिनंदन हो।।

राम कृष्ण की इस धरती पर,कभी द्वेष ना करना।
बुद्ध सिखाते युद्ध न करना,शांति बनाए रखना।
भारत माँ की रक्षा खातिर ,जीवन अब अर्पण हो।
फौजी सरहद से लौटें तो ,उनका अभिनदंन हो ।।
-सूरज तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर