आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

विरह अगिन में जर जर देही

                
                                                         
                            दीजै ऐसी पीर पिरम की हियरा नेह प्रदीप बने
                                                                 
                            
दूर रहौ चाहे जतने पिय आतम के अति समीप बने
विरह अगिन में जर जर देही कुंदन ज्यों दमकन लागै
नैनन जल में बिंब तिहारो मिलन सुधा छलकन लागै

जदपि सुहावन भोर मिलन की साँझ भई तो प्रान दहे
अधरन की मुसुकान गई छिन अंसुअन के रस धार बहे
मैं चातक घन स्याम भये तुम स्वाति बूँद को तरस रही
बिन बादर ही इन अँखियन ते सघन बदरिया बरस रही
सूने रैन अँधेरन में पिय तोरी याद विभा सी लागै
विरह अगिन में जर जर देही कुंदन ज्यों दमकन लागै

अंसुअन सों पखराऊँ मारग जहँ जहँ तोरे चरन परें
साँस साँस को धूप बनाऊँ पीर पिरम की जहँ बिचरें
तन की माटी चंदन कर दूँ जो पिय तोरे भाल सजे
धड़कन को मैं ताल बनाऊँ तोरी ही धुन माहिं बजे
बिन पायल ही अब चरनन में नेह रुँनझुँन बाजन लागै
विरह अगिन में जर जर देही कुंदन ज्यों दमकन लागै

कंचन काया धूरि होइ पै मन को मुकुर मलिन ना होय
छूटि जाय जग की मरजादा तोरी छबि मन ते ना खोय
राग रंज विभूति में गाऊँ तोरे ही गुन आठों जाम
कवि भानु नहिं चाहत कछु अब बस हियरे बसियो मेरे स्याम
भानु उदय हो प्रीति गगन में रतियाँ भोर विहान सी लागै
विरह अगिन में जर जर देही कुंदन ज्यों दमकन लागै
-भानु शर्मा रंज
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर