आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कबहुँ बाँसुरी

                
                                                         
                            कबहुँ बाँसुरी की मधुर धुन सुनौगे
                                                                 
                            
हिये माहिं मीठी कसक सी उठैगी
जभी कुंज-गलिन में अकेले चलौगे
तुम्हें राधिका की झलक सी मिलैगी
बिसारौ भले तुम सनेहौ हमारौ
प अंतर की पीरा दुरावौगै कैसे
भले और गोपी रिझावैंगी तुमकूँ
प मेरे जिय की लगन पावौगै कैसे
कबहुँ मोर-पंखी कुँ माथै सजौगे
तो अंतर में मेरी अगन सी जगैगी
कबहुँ बाँसुरी
गए मथुरा कूँ हमें छोड़ि कान्हा
ये अँखियां तिहारी डगर जोवती हैं
भले रूठि जाए सगरौ जमानौ
प निस-दिन ये बिरहन ही रोवती हैं
जभी याद जमुना के तट की करौगे
तो नीरन में मीठी लहर सी उठैगी
कबहुँ बाँसुरी
इन्हें सांवरौ रंग दियौ है तुम्हीं ने
ये नैना तिहारे ही मारग निहारैं
ये घुंघराली अलकें जो मोरी सजी हैं
पवन सँग उड़ैं औ तुम्हीं कूँ पुकारैं
कबहुँ बंसी-बट की डगरिया चलौगे
तो पग-पग पै मेरी भनक सी परैगी
कबहुँ बाँसुरी
बंधे प्रीत धागे में जनमन के नाते
कटीली सी बातों सूं टूटैं न सैयां
ये रस की नदी तो बही जाय हिय में
भले लाख तुम छोड़ि दीन्हीं हैं बैंयाजभी रात-दिन मेरौ सुमरन करौगे
तो सपनन में मेरी मूरत सी दिखैगी
कबहुँ बाँसुरी
लौटि आवौ भंवर मेरे गोकुल में प्यारे
पुनः रास-मंडल में रासहिं रचाएं
भले रूठि जावे ये बिधि औ बिधाता
प हम-तुम नए प्रेम-मारग बनाएं
जभी प्रेम-पाटी पै अच्छर लिखौगे
तो पोरन में मेरी छुअन सी जगैगी
कबहुँ बाँसुरी
-भानु शर्मा रंज
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर