नहीं छोड़ा तुमने
त्रेता और द्वापर के भगवानों को भी
होकर खड़े
उनके समकक्ष।
संदेह बढ़ते गये
जैसे-जैसे बढ़ती गई
तुम्हारी लिप्सा
भगवान कहलाने
और पूजनीय होने की,
क्या मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम
और योगेश्वर श्रीकृष्ण भी
बने होंगे भगवान
तुम्हारी तरह
करके छल-प्रपंच
थोप कर स्वयं पर
मिथ्या महानतायें
प्रचारित कर
अपने पापों को पुण्य
तुम्हारी तरह!
ओह! कितने निर्लज्ज
और महापापी हो तुम
इतनी अदम्य पिपासा
कि नहीं छोड़ा
पुराणेतिहास को भी
लगा दी वहाँ भी सेंध
कर दिया उस पर भी आक्रमण।
सुनो!
तुम धरती के
निकृष्टतम प्राणी हो।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X