प्रेम और ज्ञान की दिव्यता का अनोखा संगम हैं जो,
हमारे नटखट और प्यारे बाल कृष्ण हैं वो।
सच्ची मित्रता सीखनी हो, तो उनके जीवन का हर पन्ना पढ़ लेना,
और जब भी उलझो मुश्किलों में, बस गीता के पावन वचनों को अपना लेना।
जो निस्वार्थ प्रेम की सबसे अनुपम मूरत हैं,
माखन चुराकर दिल जीतने वाले, वो हमारे कन्हैया की मनमोहक सूरत हैं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X