तंग खिड़की से शंका की ही बस धूल उड़ती है,
सोच गर हो बड़ी तो हर गिरह खुद-ब-खुद खुलती है।
ख़ौफ़ आता है गिरते पेड़ की सूखी सी शाख़ों से,
सर्द कोहरे में हर उम्मीद की परवाज़ रुकती है।
राह में शंका की भीगी सीढ़ियां जब फिसलती हैं,
पांव के नीचे से तब मंजिलों की ज़मीं हिलती है।
धूप की इक नन्हीं कतरन भी बहुत है आगन को,
सोच जब वसीअ (बड़ी) हो, बंदिशें सब पिघलती हैं।
दूर तक महकती है भीगी मिट्टी की वो सोंधी बू,
जब समाधान की कोई नई राह निकलती है।
फेंक दे मोड़ कर छोटी सी सोच का काग़ज़ 'कपिल',
देख आसमां की बांहें अब गले मिलने को उठती हैं।
-कपिल देव जुल्का
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X