ग़ज़ल
जहाँ चलती हैं बस वहम-ओ-गुमाँ की तल्ख़ हवाएँ,
वह सोचों का बहुत ही तंग सा इक झरोखा है।
जो फैलाए ये अपनी बाहें इस नीले फलक जैसी,
बड़ी सोचों का ही हर सू अनोखा सिलसिला है।
बड़ी सोचें तो रूहानी कोई इक नूर होती हैं,
जो हर इक ज़ख्म का मरहम हमेशा ढूंढ लेती हैं।
न कोई भी गिला होता, न कोई अनकहा सा सवाल,
ये उलझन का मुकम्मल सा समाधान ढूंढ लेती हैं।
असीर-ए-बंदिश-ओ-साज़िश है छोटी सोच की उल्फ़त,
बड़ी सोचों का पहनावा तो देता बस सुकूँ सबको।
निकल ऐ 'कपिल' शक के इन अँधेरे बंद कमरों से,
तेरी रूह में ही सोई हुई सी इक शिफ़ा है अब।
बढ़ा दायरा तू सोच का अपनी ज़रा देख तो,
ख़ुदा ख़ुद ही तेरी इस आरज़ू का हमनवा है अब।
-कपिल देव जुल्का
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X