आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हर मोड़ पूरा है यहाँ, ज़िंदगी का सही जवाब आ गया।

                
                                                         
                            खुल गई अड़सठ की आख़िरी गाँठ, नया पन्ना पलट गया,
                                                                 
                            
लो उम्र की किताब में, उनहत्तर का नया हिसाब आ गया।

बचपन में जिस गिनती पे, अक्सर ज़ुबान लड़खड़ाती थी,
उनसठ के मीठे भ्रम में, वो यादों का सैलाब आ गया।

आईने ने आज चुपके से, कानों में ये संदेश दिया,
वक़्त के इस प्यारे मोड़ पर, एक और नया ख़्वाब आ गया।

बालों की ये चाँदी नहीं, अनुभवों की जमा-पूँजी है,
चेहरे की इन लकीरों में, बीती यादों का गुलाब आ गया।

धूप-छाँव के इस खेल में, सीखा है हर पल मुस्कुराना,
तजुर्बों की इस पोटली में, हर मुश्किल का हल लाजवाब आ गया।

रिश्तों की इस बगिया में, महके हैं कई अनमोल फूल,
अपनों के इस निश्छल प्रेम से, जीवन का हर आँगन आबाद आ गया।

माना कि रफ़्तार ज़रा-सी, धीमी हुई है क़दमों की,
पर दिल की धड़कन में आज भी, वही पुराना जोश-ओ-शबाब आ गया।

छूट रही है पीछे अब, साठ की वो जानी-पहचानी गली,
मुस्कुराते हुए स्वागत को, सत्तर का नया द्वार आ गया।

हँसता हूँ आज बचपन की, उस नादान-सी भूल पर,
हर मोड़ पूरा है यहाँ, ज़िंदगी का सही जवाब आ गया।

जो बीत गया वो क़िस्सा था, जो सामने है वो तोहफ़ा है,
आने वाले हर इक कल का, सुंदर-सा एक पैग़ाम आ गया।

आओ गले लगा लें फिर से, उस लड़खड़ाती गिनती को,
शुक्र है ऐ 'कपिल', सफ़र में, हर सुख बेहिसाब आ गया।
-कपिल देव जुल्का
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर