आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मुल्क़् की तक़दीर और इश्क़ की ज़ंजीर

                
                                                         
                            तुम्हारी याद के साए बहुत घनेरे हैं,
                                                                 
                            
मगर ये जंग के दिन हैं, नहीं सवेरे हैं।

कहा है उसने कि दिल से मुझे भुला देना,
मगर ये भूलने वाले तमाशे मेरे हैं?

अगर मैं भूल भी पाया, तो याद ही करूँगा,
अभी तो पाँव में ज़ंजीर, संकट गहरे हैं।

चलो कि आज अदालत में अपनी पेशी है,
वहाँ भी जुर्म यही है कि हम लुटेरे हैं—

जिन्होंने छीन ली रातों की नींद हाकिम की,
जिन्होंने सच के उजाले में घर घेरे हैं।

यह कैसी प्यास है जो बुझने का नाम नहीं लेती,
ये किसके ख़्वाब हैं जो आँखों में बिखरे हैं?

मैं अपने मुल्क की तक़दीर मोड़ने निकला,
पर लोग कहते हैं, हम इश्क़ के असीर हैं!

अगर ये साँस बची तो हिसाब भी होगा,
अभी तो ज़ख़्म बहुत ताज़ा और गहरे हैं।

जो भूल पाऊँ तो समझूँ कि मैं रिहा हो गया,
मगर रिहाई कहाँ? चारों तरफ़ अँधेरे हैं।
-कपिल देव जुल्का
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर